असम में अगप-भाजपा गठबंधन से फर्क नहीं पड़ेगा : कांग्रेस

गुवाहाटी, 6 मार्च (आईएएनएस)। असम गण परिषद (अगप)और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के बीच आगामी आम चुनाव के मद्देनजर असम में हुए चुनावी गठबंधन को लेकर उनके समर्थक और नेता जहां उत्साहित हैं, वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस का दावा है कि इससे उसे कोई असर नहीं पड़ेगा।

गुरुवार को भाजपा ने घोषणा की थी कि अगप के साथ हुए गठबंधन के तहत वह राज्य की 14 लोकसभा सीटों में 8 पर चुनाव लड़ेगी, वही अगप छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अगप के अध्यक्ष चंद्रमोहन पटावरी ने आईएएनएस से कहा, "अगप-भाजपा गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें जरूर कम होगी।"

वर्ष 2004 के आम चुनाव में असम में कांग्रेस ने नौ साटों पर जीत दर्ज की थी। अगप और भाजपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी।

अगप-भाजपा गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि दोनों दलों के गठबंधन से कांग्रेस से खुश है।

गोगोई ने कहा, "ये वही दल हैं जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा था। अगप राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी है लेकिन उसने गुवाहाटी और जोरहाट जैसी महत्वपूर्ण सीट भाजपा को दे दी है। ऐसे में अगप के पास क्या बचेगा? "

गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा-अगप गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी सहयोगी होगी और राज्य विधानसभा चुनाव में अगप बड़ी सहयोगी की भूमिका में रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+