विदेशी जासूसों ने की थी बीडीआर अधिकारियों की हत्या : खालिदा
उन्होंने कहा,"मैं विश्वास नहीं करती कि इन हत्याओं में कोई बांग्लादेशी शामिल है। हत्यारों को बाहर से भाड़े पर लाया गया और वे पिलखाना मुख्यालय में बीडीआर की वर्दी में दाखिल हुए।"
दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को आयोजित एक सभा में खालिदा ने यह पता लगाने की मांग की कि क्या कोई जासूस मौजूदा सरकार में से भी था।
शेख हसीना सरकार का मानना है कि विद्रोह के षडयंत्र का संबंध 1971 के स्वतंत्रता संघर्ष में युद्ध अपराध के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार की मंशा को देखते हुए निहित स्वार्थी तत्वों ने रचा है।
सरकार का निशाना कथित तौर पर जमात-ए-इस्लामी का शीर्ष नेतृत्व है। जमात वर्ष 2001-06 के दौरान खालिदा सरकार की सहयोगी थी।
बीडीआर के नए प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद मैनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि वीडियो फुटेज के दृश्यों के अनुसार बीडीआर की वर्दी पहने बाहरी लोगों ने करीब 100 अधिकारियों की हत्या में अग्रणी भूमिका निभाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications