श्रीनगर में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में 1 की मौत (लीड-1)

एसएमएचएस अस्पताल में डाक्टरों ने शाहिद अहमद अहंगर को मृत घोषित कर दिया। कुछ प्रत्यदक्र्षियों ने कहा कि उसे पुलिस की गोली लगी थी जबकि कुछ का कहना था कि वह पुलिस की गाड़ी के नीचे आ गया था।

उधर डाक्टरों ने कहा कि टकराव में घायल शब्बीर अहमद बाबा की हालत गंभीर है।

जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने शहर के नौहट्टा इलाके में सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

इसके बाद प्रदर्शनकारी हट तो गए, लेकिन वे गलियों से फिर बाहर आकर इकट्ठा होने लगे। सुरक्षाकर्मियों के साथ उनका गुरिल्ला युद्ध जारी रहा।

शहर के पुराने इलाके में टकराव की ताजा घटना से पूरे इलाके में तनाव का वातावरण पसर गया।

इसके पहले नरमपंथी हुर्रियत समूह के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने आरोप लगाया कि सरकार स्थानीय जनता के धार्मिक अधिकारों के साथ हस्तक्षेप कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+