मुशर्रफ 4 वर्षो के बाद भारत पहुंचे
आठ वर्षो तक पाकिस्तान पर राज करने वाले मुर्शरफ इस कांक्लेव में 'बदलाव की चुनौतियां' विषय पर अपना वक्तव्य रखेंगे।
मुंबई हमले के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची तलवारों के मद्देनजर मुशर्रफ का यह निजी दौरान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुशर्रफ का यह दौरा पूरी तरह निजी है। इस दौरान उनकी कोई भी सरकारी भेंट वार्ता नहीं होगी।
मुर्शरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने को बेहद इच्छुक हैं लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है क्योंकि वाजपेयी का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। वह रविवार को ही अस्पताल से लौटे हैं।
मुर्शरफ ने वर्ष 1995 के अप्रैल महीने में अंतिम बार भारत का दौरा किया था।
इस्लामाबाद से भारत रवाना होने से पहले मुर्शरफ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत और पाकिस्तान को शांति और समृद्धि के नए रास्ते पर चलना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications