न्यायमूर्ति वर्मा ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

प्रांरभ में मुख्य सचिव कुशल सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का अधिपत्र पढ़कर सुनाया। शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति वर्मा ने निर्धारित प्रपत्र पर हस्ताक्षर किये। राज्यपाल सिंह ने न्यायमूर्ति वर्मा को सर्वप्रथम बधाई दी।

न्यायमूर्ति दीपक वर्मा का जन्म 28 अगस्त 1947 को जबलपुर में हुआ। बी.ए., एल.एल.बी तक शिक्षा प्राप्त वर्मा ने 1972 में वकालत प्रारंभ की थी। उन्होंने अगस्त 2005 तक इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधीश तथा बाद में मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक उच्च न्यायलय के न्यायाधीश रहे।

न्यायमूर्ति वर्मा की नियुक्ति राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 4 मार्च को हुई तथा 6 मार्च को उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल की पत्नी मंजू सिंह, मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी शेवन्ती वर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+