कांग्रेस और माकपा में अलिखित समझौता : आडवाणी

पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "कांग्रेस और माकपा के बीच अलिखित समझौता है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस माकपा की 'बी' टीम है और राष्ट्रीय राजनीति में माकपा कांग्रेस की 'बी' टीम है।"

उन्होंने कहा, "दोनों के बीच अक्सर नूरा कुश्ती होती रहती है। दोनों ने तय किया हुआ है वह एक दूसरे के खिलाफ आग उगलेंगे लेकिन कुछ करेंगे नहीं।"

राज्य की सत्ताधारी वामपंथी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए आडवाणी ने कहा, "विकास के सूचकांक में पश्चिम बंगाल अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहद पिछड़ा हुआ है। विकास के हर मामले में वह पीछे छूट चुका है।"

आडवाणी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है लेकिन उसके पास कोई मजबूत विकल्प नहीं है। जनता ने वर्ष 2004 के चुनाव में प्रदेश से 35 सांसदों को लोकसभा में यह सोचकर भेजा कि वह केंद्र में कांग्रेस की मुखालफत करेंगे लेकिन वह सभी सांसद कांग्रेस के समर्थन में जा खड़े हुए और संयुक्त प्रगतिशील गठबगंधन (संप्रग) को समर्थन दिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+