बेंगलुरू में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 पायलटों की मौत (लीड-1)

आईएएफ सूत्रों के मुताबिक विमान बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर बिदाड़ी के निकट लगभग अपराह्न् 4.05 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मरने वाले पायलटों में स्क्वोड्रन लीडर इलैराज, विंग कमांडर प्रवीण व विंग कमांडर शाह शामिल हैं।

बहु-भूमिका वाला 14 सीटों वाला सारस एक स्वदेशी विमान है। इसे बेंगलुरू की एनएएल द्वारा सैन्य व नागरिक उड्डयन सेक्टर के लिए विकसित किया गया है। एनएएल, वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक इकाई है।

आईएएफ के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "विमान का नया संस्करण अपने नियमित परीक्षण उड़ान पर था। उसने एचएएल के रनवे पर बहुत ही सहज उड़ान भरा था। उड़ान भरने के एक घंटे बाद हमारे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया। उसके बाद पुलिस के माध्यम से हमें दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली।"

वायुसेना का एक बचाव दल दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर से रवाना हो गया है।

सारस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने इस दुर्घटना पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया से बात करने का अधिकार सिर्फ निदेशक को है। जबकि एनएएल के निदेशक ए.आर.उपाध्याय हैदराबाद से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+