अनवर इब्राहिम पर फिर चलेगा समलैंगिकता का मुकदमा
उनके वकील ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में उनकी याचिका को खारिज करने का उच्च न्यायालय का निर्णय निराशाजनक है।
पिछले वर्ष एक सत्र न्यायालय ने इस मामले में इब्राहिम के पक्ष में निर्णय दिया दिया था लेकिन गुरुवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुहम्मद जाबिदीन मोहद दियाह ने कहा कि सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के निर्णय में त्रुटि है।
अनवर पर अब अपने पूर्व सहयोगी मुहम्मद सईफुल बुखारी अजलान के समलैंगिकता के आरोप में मुकदमा चलेगा।
वर्ष 1998 में भी अनवर पर समलैंगिकता के आरोप में मुकदमा चला था और उनको जेल जाना पड़ा था।
इब्राहिम का आरोप है कि उनके खिलाफ नए आरोप उन्हीं दो अधिकारियों की सहायता से गढ़े गए हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ पहले भी षडयंत्र किया था। ये अधिकारी अभी भी सर्वोच्च पदों पर कायम हैं।
उनका वकील अटार्नी जनरल अब्दुल गनी पटाइल और पुलिस महानिदेशक मूसा हसन को हटाने की मांग लगातार करता रहा है। वह न्यायालय के समक्ष प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का आश्वासन चाहते हैं कि अनवर के खिलाफ फर्जी सबूत तैयार करने वाले इन दो अधिकारियों को मामले में शामिल नहीं किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications