सप्ताहांत पर शेयर बाजारों ने की वापसी (राउंडअप)
बाजार ने यह वापसी सूचना प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, पूंजीगत वस्तुओं ऊर्जा और धातु खंड के शेयरों की शह पर की। इन सभी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 94.17 अंकों की गिरावट के साथ 8,103.75 पर खुला था। दिन के कारोबार के बाद यह 127.90 अंक यानी 1.56 फीसदी की तेजी के साथ 8,325.82 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 8,347.74 के ऊपरी और 8,047.17 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
यद्यपि बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 16.81 अंक यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 2,586.30 पर और स्मालकैप सूचकांक 24.28 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 2,911.73 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.05 अंक की मामूली तेजी के साथ 2,576.75 पर खुला था। कारोबार खत्म होने पर यह 43.45 अंकों यानी 1.69 फीसदी की बढ़त के साथ 2,620.15 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 2,628.10 के ऊपरी और 2,539.45 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में कारोबार नकारात्मक रहा और पहले 15 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 997 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि महज 1417 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे जिसका असर शुक्रवार को भारतीय तथा अन्य एशियाई शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार पर पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications