स्थगित हो सकता है दक्षेस शिखर सम्मेलन : रिपोर्ट

इसकी वजह मालदीव द्वारा अक्टूबर के बाद शिखर सम्मेलन की मेजबानी में असमर्थता जताना है। उन दिनों उसके यहां पर्यटकों के आने का मौसम होता है। राजनयिक सूत्रों के हवाले से 'न्यू एज' अखबार ने कहा कि आर्थिक मंदी एक और कारण है जिसके कारण मालदीव हिचक रहा है।

दक्षेस के मंत्रियों की परिषद की हाल ही में हुई बैठक में मालदीव से अक्टूबर से पहले बैठक के आयोजन का आग्रह किया गया। परंतु मालदीव के विदेश मंत्री अहमद शाहिद ने वैश्विक मंदी से बुरी तरह प्रभावित होने के कारण ऐसा करने में असमर्थता प्रकट की।

मंत्री ने यह भी कहा कि पर्यटन उद्योग पर निर्भर होने के कारण मालदीव अक्टूबर के बाद शिखर सम्मेलन के आयोजन में समर्थ नहीं होगा क्योंकि उस समय उसके यहां पर्यटकों के आने का मौसम होगा।

बैठक में 16 वें शिखर सम्मेलन के नए कार्यक्रम के संबंध में मालदीव को काठमांडू स्थित मुख्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+