सैन्य तख्ता पलट की बात बेबुनियादः पाक

गौरतबल है कि लाहौर हमले और शरीफ बंधुओं को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपजी स्थितियों में पाक में किसी सैन्य तख्ता पलट के खतरे को महसूस किया जाने लगा है।
पश्चिमी देशों की मीडिया ने बुधवार को खबर प्रकाशित की थी कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आशफाक परवेज कियानी देश के अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए तख्ता पलट की तैयारी कर रहे हैं।
गार्जियन ने 'पाकिस्तान को कौन बचाएगा?' शीर्षक वाले लेख में लिखा, "यदि कियानी और उनके साथी किसी तख्ता पलट की योजना बना रहे हैं तो वाशिंगटन के लिए तालिबान और अलकायदा को पराजित करने को लेकर अधिक चिंताजनक स्थिति बनती है। हालांकि पाकिस्तान के लिए यह कोई नई बात नहीं होगी।"


Click it and Unblock the Notifications