पाक ने माना सुरक्षा व्यवस्था में थी खामियां

लाहौर, 5 मार्चः पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर के पुलिस आयुक्त परवेज खुसरो ने सुरक्षा व्यवय्था की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा है कि सुरक्षा खामियों के कारण ही श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर मंगलवार को आतंकवादी हमला हुआ था।

खुसरो ने कहा, "सुरक्षा में कई खामियां थीं। यह बहुत साफ दिख रहा है।" खुसरो ने कहा कि हमले के वक्त टीम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को पीछे से दूसरी टुकड़ियों की मदद मिलनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि वहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं थे।

उन्होंने कहा, "सभी काफिलों के साथ एक बाहरी सुरक्षा घेरा होता है लेकिन इस घटना के वक्त बाहरी घेरा या तो था ही नहीं या फिर वह हमले का जवाब देने की स्थिति में नहीं था। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम के काफिले में शामिल वाहन भी पर्याप्त नहीं थे।"

खुसरो ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों का मुख्य लक्ष्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था न कि आतंकवादियों से लड़ना। उन्होंने कहा, "सुरक्षा में भारी कमी थी। यह स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं।

जहां तक हमलावरों के भागने का सवाल है तो लाहौर को पूरी तरह घेरना संभव नहीं था, लिहाजा हमने उनके भागने के रास्तों से मिली सूचना के आधार पर ही उनका पीछा करने का फैसला किया।"

पाकिस्तानी टेलीविजन चैनलों पर हमले वाले इलाके के वीडियो दिखाए गए हैं जो हमले के कुछ मिनट बाद के हैं और इनमें बंदूकधारी आतंकवादी खाली सड़क पर आराम से चलते हुए फरार होते दिख रहे हैं। उनमें किसी तरह की जल्दबाजी या पकड़े जाने के डर से हड़बड़ी नजर नहीं आ रही है।

3 मार्च को लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और अंपायरों को ले जा रही दो बसों पर आतंकवादी हमला हुआ था। उसमें 6 पुलिसवाले मारे गए थे और कई श्रीलंकाई खिलाड़ी व एक अंपायर घायल हुआ था।

यह हमला पाकिस्तानी सरकार के इस आश्वासन के बावजूद हुआ कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को राष्ट्राध्यक्ष स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।


इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+