इराक में बम विस्फोट में 10 मरे, 40 घायल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हम्जा शहर के मवेशी बाजार में विस्फोटकों से लदे एक ट्रक में धमाका हो गया। सूत्रों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस घटना में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
इस शिया बहुल शहर में पिछले कुछ महीनों से शांति बनी हुई थी। इराकी शहरों में आए दिन ऐसे बम विस्फोट होते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications