तेजी से बढ़ रहा है सर्च इंजन 'रफ्तार'

Raftaar
इंटरनेट पर हिंदी भाषा में लगातार खुल रहे पोर्टलों के साथ-साथ हिंदी का सर्च इंजन रफ्तार डॉट इन लोगों के बीच काफी प्रचलित है।

अगर आपको हिंदी में इंटरनेट पर कुछ भी खोजना हो तो रफ्तार आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। रफ्तार डॉट इन (www.raftaar.in) तीन साल पहले इस अवधारणा के साथ आरंभ हुआ था कि इंटरनेट पर लोग अपनी भाषा में जानकारी प्राप्‍त कर सकें। आज वैसा ही देखने को मिल रहा है।

रफ़्तार एक हिंदी सर्च इंजन है जो इन्टरनेट पर हिंदी में उपलब्ध जानकारी प्रदान करता है। रफ़्तार की कई खूबियाँ हैं। अगर हम इंटरनेट पर खबरें देखना चाहते हैं, तो रफ़्तार खबर खबरों का सबसे विस्तृत और व्यापक संकलन है।

यह पाठकों तक दुनिया भर के ताजा समाचार एक साथ एक जगह पर ला रखता है। ये समाचार लगभग 100 से भी ज्यादा प्रकाशन समूहों से प्राप्त किये जाते हैं और उसके बाद बेहतर प्रदर्शन के लिए कारोबार सम्बन्धी, खेल संबधी और मनोरंजन वर्गों के अंतर्गत श्रेणीबद्ध किये जाते हैं।

रफ़्तार फोटो भी अपने आप में अनोखा है। यह हिन्दी मे इन्टरनेट की सबसे उन्नत फोटो सर्च मानी जाती है। सिर्फ एक क्लिक पर न केवल आप बॉलीवुड या हॉलीवुड के किसी भी सितारे की बेहतरीन फोटो पा सकते हैं बल्कि खेल जगत के अपने चहिते किसी भी चेहरे को अपने पास कैद कर सकते। इसके साथ साथ आपके लिए फैशन जगत की बेहतरीन तस्वीरें और दादी माँ के लिए किसी भी धार्मिक गुरु की तस्वीरों का विस्तृत समूह रफ़्तार फोटो पर उपलब्ध है।

रफ़्तार गानों की बात करें तो यह हिंदी गानों का सबसे बड़ा विशाल संग्रह है जहाँ आप किसी भी तरह के गाने, चाहे वो किसी नयी फिल्म का हो, कोई ग़ज़ल हो, किसी पुरानी और यादगार फिल्म से हो या फिर जाने माने गायकों के चुनिन्दा गीतों का संकलन हो, सभी कुछ अपनी इच्छानुसार ढूँढ सकते हैं। आपको गाने के बोल हिंदी में ही दिखाई देते हैं जिसे आप आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं।

अब अगर रफ़्तार ब्लॉग की बात करें तो वह आपके लिए हिंदी में निरंतर प्रकाशित होने वाली सभी ब्लॉग प्रविष्टियों को एक साथ आपके लिए सुलभ बनता है। इसके अनेक वर्ग जैसे विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, खेल, समाज वगैरह आपकी रूचि के अनुसार आपको आपकी पसंद के ब्लॉग पढने में मदद करते हैं। यहाँ आप किसी भी चिट्ठाकार की कोई भी पुरानी या नयी ब्लॉग प्रविष्टि ढूंढ भी सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+