'टीम की सुरक्षा में चूक हुई थी'

'टीम की सुरक्षा में चूक हुई थी'

लाहौर के पुलिस आयुक्त ख़ुसरो परवेज़ का कहना है कि सुरक्षा में चूक की वजह से ही लाहौर में बंदूकधारी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर हमला करने में कामयाब हो सके.

ख़ुसरो परवेज़ का कहना था, "निश्चित तौर पर सुरक्षा में कुछ चूक हुई थी, बहुत स्पष्ट चूक हुई थी."

हालांकि इससे पहले लाहौर पुलिस के प्रमुख हबीबुर्रहमान का कहना था कि श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.

ख़ुसरो परवेज़ का कहना था, "बंदूक़धारियों से मुक़ाबला किया जा सकता था, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो सका क्योंकि मौक़े पर पुलिस नहीं पहुँच सकी."

सुरक्षा

परवेज़ के अनुसार हमले वाले इलाक़े में बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की ज़रूरत थी.

बंदूक़धारियों से मुक़ाबला किया जा सकता था, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो सका क्योंकि मौक़े पर पुलिस नहीं पहुँच सकी ख़ुसरो परवेज़, पुलिस आयुक्त

बंदूक़धारियों से मुक़ाबला किया जा सकता था, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो सका क्योंकि मौक़े पर पुलिस नहीं पहुँच सकी

ग़ौरतलब है पाकिस्तान की ज़मीन पर भारत के खेलने से मना कर देने के बाद जब पाकिस्तान में कोई भी टीम खेलने के लिए तैयार नहीं थी तो पाकिस्तान ने श्रीलंकाई टीम से वादा किया था कि उन्हें उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

लेकिन पुलिस आयुक्त के अनुसार श्रीलंकाई टीम को विशिष्ट श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी.

लाहौर में जिस स्थान पर श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ था वहाँ से शहर का सबसे बड़ा पुलिस स्टेशन सिर्फ़ 200 गज की दूरी पर स्थित है जबकि एक दूसरा पुलिस थाना आधे किलोमीटर दूर है लेकिन 20-25 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद भी मौक़े पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुँच सका.

मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों पर हुए हमले में सात खिलाड़ी घायल हो गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+