'स्लमडॉग...' देखने रिक्शा पर गए नीतीश

पटना में गुरुवार को नितीश कुमार रिक्शे पर बैठकर अशोक सिनेमा हॉल पहुंचे। नितीश कुमार के साथ जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह तथा प्रवक्ता शिवानंद तिवारी भी फिल्म देखने गये।
मुख्यमंत्री आवास से नीतीश अशोक सिनेमा हॉल के लिए निकले तो उनके सुरक्षाकर्मी रिक्शा के साथ-साथ साईकिल पर सवार थे। मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा मीडिया की भीड़ दिख रही थी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकार रिक्शे के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। असल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिक्शे पर बैठे नितीश कुमार का इंटरव्यू लेना चाहता था।
सिनेमा हॉल पहुंच कर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रिक्शा आम आदमी की शाही सवारी है। स्लमडॉग मिलियनेयर देखने से पहले उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करना चाहा। इसलिए रिक्शे पर सवार होकर फिल्म देखने आये।


Click it and Unblock the Notifications