पपीते के लिए की मां की हत्या

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार को दुर्ग जिले के अंधियाखोर गांव में घटित हुई। इस घटना की जांच कर रहे अधिकारी आर. पी. सिंह ने बताया, "सुखीराम साहू (27 वर्ष) एक पपीता अपने घर लाया था। उसकी मां कांति बाई (48 वर्ष) ने उससे बिना पूछे ही वह पपीता काट दिया।
इसी बात पर साहू इतना ज्यादा क्रोधित हो गया कि उसने एक धारदार हथियार से अपनी मां का गला, दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए।" उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। साहू ने उसी हथियार से पुलिस पर भी हमला किया।
पुलिस का कहना है कि इससे साहू ने पहले कोई भी अपराध नहीं किया था। वह लंबे से बेरोजगार चल रहा था और नौकरी की तलाश में वह कई बार नागपुर गया लेकिन वह नौकरी पाने में असफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications