Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेयतास बोर्ड में चार सरकारी निदेशक

maytas
नई दिल्ली, 5 मार्च: कंपनी लॉ बोर्ड ने गुरुवार को मेयतास इंफ्रा के निदेशक मंडल में चार सरकारी निदेशकों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी, हालांकि बोर्ड ने कंपनी के सभी शीर्ष अधिकारियों को बदलने की मांग को दरकिनार कर दिया।

कंपनी लॉ बोर्ड की अनुमति मिलने के तुरंत बाद सरकार ने वरिष्ठ वकील और कर विशेषज्ञ ओ. पी. वैश और जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंड वेद जैन को सरकारी निदेशक नियुक्त करने का फरमान सुनाया।

कंपनी लॉ बोर्ड की अनुमति मिलने की पुष्टि करते हुए कारपोरेट मामलों के मंत्री प्रेम चंद गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, "हम शीघ्र दो और निदेशकों की नियुक्ति करेंगे।" उन्होंने कहा कि बोर्ड ने सरकार से कहा है कि अगर जरूरी है तो वह एक दूसरा आवेदन पेश करे।

देश की चौथी सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी सत्यम के संस्थापक बी. रामालिंगा राजू के परिवार के सदस्य मेयतास इंफ्रा का संचालन करते हैं। राजू सत्यम में 70 अरब रुपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। इस घोटाले के बाद न केवल सत्यम व मेयतास इंफ्रा बल्कि इनसे जुड़ी करीब 300 कंपनियां जांच के दायरे में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+