'कोई भी ताक़त हमें अलग नहीं कर सकती'

'कोई भी ताक़त हमें अलग नहीं कर सकती'

गॉर्डन ब्राउन बुधवार को जब अमरीका की संसद में पहुँचे और अपना भाषण दिया तो सांसदों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया.

ब्राउन ने संसद को संबोधित करते हुए आहवान किया कि दोनों देशों के बीच आज की पीढ़ी के लिए संबंधों को नए सिरे से स्थापित और प्रभावी करने के प्रयास किए जाने चाहिए.

ब्राउन के भाषण में भी अमरीका और यूरोप की आज की सबसे बड़ी चिंता प्रमुख मुद्दा रही. ब्राउन आर्थिक मंदी की स्थिति पर बोले और कहा कि दोनों देशों को ज़रूरी आर्थिक बदलावों के लिए आगे आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश को अपने बाज़ार में निर्यात को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करना चाहिए क्योंकि इस तरह की बचाव की कोशिशों से किसी का भी लाभ नहीं होता है और बाज़ार रुक जाता है.

इससे पहले मंगलवार को ब्राउन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाक़ात की थी. मुलाक़ात के बाद बराक ओबामा का कहना था कि आने वाले दिनों में अमरीका-ब्रिटेन के संबंध और मज़बूत होंगे.

ओबामा ने पत्रकारों को व्हाइट हाउस में बताया, "ये बात सिर्फ़ मेरे लिए ही अहम नहीं है बल्कि ये अमरीकी लोगों के लिए भी अहम है. "

दोनों नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था पर बातचीत हुई. ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे मिलने वाले ब्राउन पहले यूरोपीय नेता हैं.

दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई जिसमें अर्थव्यवस्था का मुद्दा छाया रहा. दोनों ने सहमति जताई कि वैश्विक बैंकिंग प्रणाली में सुधार की ज़रूरत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+