ईश्वर में आस्था से कम होती है चिंता

शोधकर्ताओं का कहना है कि ईश्वर के प्रति आस्था रखने वालों का दिमाग तनाव के क्षणों में शांत रहता है और इससे तनाव कम होने में सहायता मिलती है। शोधकार्य का नेतृत्व करने वाले मनोविज्ञान के प्रोफेसर माइकल इंजलिक्ट ने इस संबंध में जानकारी दी।
माइकल का कहना है कि अध्ययन के दौरान पता चला कि विभिन्न लोगों में मस्तिष्क के दाएं और बाएं हिस्से जिसे एंटिरियर सिंगुलेट कोरटेक्स (एसीसी) कहा जाता है, तनाव के क्षणों में अलग-अलग ढंग से काम करते हैं।
माइकल ने कहा कि जो ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं, उनके मस्तिष्क का एसीसी तनाव के क्षणों में अधिक उग्र नहीं होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक व्यक्ति तनाव के क्षणों के अलावा गलती करने पर भी कम घबराते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications