हमले के बाद आराम से भागे आतंकी

जीयो टीवी द्वारा प्रसारित किए गए वीडियो के चार सेटों को सीसीटीवी कैमरों ने कैद किया था। ये कैमरे लिबर्टी मार्केट इलाके में सड़कों के किनारे लगे हुए थे।
जीयो टीवी ने अपनी वेबसाइट में लिखा है, "यह महत्वपूर्ण फुटेज जाहिर करता है कि आतंकियों ने यह हमला पूरी तरह निर्भय होकर किया था। उन्होंने क्रिकेटरों के बस पर तीन मार्च की सुबह 8.39 बजे अंधाधुंध गोलीबारी की और 8.46 मिनट पर घटना स्थल से बड़े ही आराम से फरार हो गए थे।"
जीयो टीवी ने लिखा है, "फुटेज के अनुसार हमलावर पूरी तरह बेखौफ थे। वे फिरदौस मार्केट की ओर से आए थे और उसी रास्ते वापस चले गए।"
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शहर का संदिग्ध इलाका होने के बाद भी वहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था और आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार थे।
यह फुटेज पुलिस के उस दावे को भी खारिज कर देता है, जिसमें उसने कहा था कि हमला शुरू होने के 25 मिनट के अंदर उसने पूरे इलाके को घेर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications