ओबामा ने भारतीय मूल के कुंद्रा को इंफोटेक प्रमुख बनाया
वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को भारतीय मूल के 34 वर्षीय विवेक कुंद्रा को मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया है।
ओबामा ने कहा कि कुंद्रा तकनीक के क्षेत्र में अपने अनुभव का उपयोग सरकारी कार्यो की लागत कम करने में करेंगे।
ओबामा ने कहा कि उन्होंने मुंद्रा को अमेरिकी नवोन्मेष की भावना का उपयोग करके और तकनीक की ताकत से सरकार के कामकाज में सुधार और उसकी लागत घटाने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
ओबामा के अनुसार मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में मुंद्रा यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे कि उनकी सरकार सबसे अधिक संभव सुरक्षित, खुले और प्रभावी ढंग से संचालित हो।
व्हाइट हाउस की एक घोषणा में कहा गया कि मुख्य सूचना अधिकारी संघीय सूचना तकनीक में निवेश की रणनीति को निर्देशित करेगा और भविष्य में तकनीक पर संघीय व्यय की योजना को देखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications