फिजी के फौजी शासक ने राष्ट्रमंडल को ललकारा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रमंडल के कुछ सदस्य देशों के मंत्रियों के एक समूह की बुधवार को लंदन में हुई बैठक में कहा गया था कि यदि बेनीमरामा ने लोकतंत्र बहाल नहीं किया तो फिजी को सितंबर में संगठन से निलंबित कर दिया जाएगा।
बेनीमरामा ने वर्ष 2006 में एक रक्तहीन विद्रोह में देश की सत्ता हथियाकर खुद को देश का प्रधानमंत्री घोषित कर दिया था।
बेनीमरामा ने ऑकलैंड में रेडियो तराना को दिए साक्षात्कार में कहा कि 53 सदस्यीय संगठन को उनके देश को फौरन निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कुछ दिनों में राष्ट्रमंडल महासचिव कमलेश शर्मा का फोन आएगा। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें बता दूंगा कि कुछ भी बदलाव नहीं आएगा।"
बेनीमरामा ने कहा, "अगर वे फिजी को निलंबित करना चाहते हैं तो उन्हें फौरन ऐसा कर देना चाहिए। हम जो भी करने की कोशिश कर रहे हैं उसमें कोई दखलंदाजी नहीं करेगा। न न्यूजीलैंड, न आस्ट्रेलिया और न ही कोई और। कुछ भी नहीं होगा। चुनाव नहीं कराए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications