इंडोनेशिया में योग की धूम
बाली, 5 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में इन दिनों बीच योग काफी लोकप्रिय हो रहा है। खासकर बाली द्वीप में इसकी धूम मची हुई है।
बाली में 43 वर्षीय व्यापारी ए.ए.एयू सरी वारियानी ने आईएएनएस से कहा, "मैं गत एक वर्ष से यहां स्थित बाली इंडिया फाउंडेशन में योग सीख रही हूं। इसका मुझे लाभ मिल रहा है। योग करने से मुझे आराम मिलता है।"
वारियानी ने कहा कि अब उनका बेटा भी योग सीख रहा है। उन्होंने कहा, "योग के कारण मैं शाकाहारी बन गई। मुझे इससे कई लाभ मिल रहे हैं।"
भारत के अलावा भी कई योग प्रशिक्षक यहां योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। योग प्रशिक्षक टी.अपरियानी ने कहा कि उनके पास काफी संख्या में लोग योग सीखने के लिए आते हैं।
अपरियानी ने कहा, "मैंने पश्चिमी प्रशिक्षकों से योग की शिक्षा ली है। बाद में योग के बारे में वृहत जानकारी हासिल करने मलेशिया गई। अब मैं योग के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने भारत जाना चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications