मध्य प्रदेश के दो अफसरों के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज (लीड-1)

उज्जैन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन ने आईएएनएस को बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ सोनकच्छ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस महानिदेशक एस़ क़े राउत ने बताया कि कंवर के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्घ किए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को लिखा गया है।

पुलिस के मुताबिक भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाले उमर अली को एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल में तबियत बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह फरार हो गया था। उमर को फरारी के दौरान सोमवार को देवास के सोनकच्छ में पकड़ा गया। उमर की मां फौजिया सुलतान ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी जा रही है।

उमर की मां सुलतान ने फिरौती के लिए आ रहे फोन का हवाला देते हुए भोपाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव से मंगलवार को शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर कोहेफिजा थाने के एक दल को फौजिया सुलतान की मदद के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक फिरौती मांगने वाले तथा फौजिया के बीच हुई बातचीत में पैसो के लेन देन के लिए सीहोर को चुना गया। इसी आधार पर जब फौजिया सुलतान पुलिस के साथ वहां पहुंची और पुलिस ने जिस व्यक्ति को पैसे के लेन देन के आरोप में पकड़ा वह सोनकच्छ का अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोहिन्दर कंवर निकला। कंवर ने पुलिस दल को मादक पदार्थो की तस्करी के गिरोह को पकड़ने के आपरेशन का हवाला दिया। इस पर भोपाल का पुलिस दल कंवर को गिरफ्तार किए बिना वापस लौट आया।

मोहिन्दर कंवर का कहना है कि उन्होंने उमर और उसके साथी को सोनकच्छ में संदिग्ध हालत में पकड़ा था। उमर ने अपना नाम मोहन बताया और कई भ्रामक जानकारियां दी। उसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई की और उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+