3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए मंत्रियों के समूह का गठन (लीड-1)
मंत्रियों का यह समूह न केवल न्यूनतम बोली राशि तय करेगा बल्कि यह प्रत्येक सर्किल तीसरी पीढ़ी के मोबाइल ऑपरेटरों की संख्या भी तय करेगा। पूरे देश को कुल 23 सर्किलों में बांटा गया है।
समूह में रक्षामंत्री ए.के.एंटनी, गृहमंत्री पी.चिदंबरम, कृषि मंत्री शरद पवार, संचार मंत्री ए.राजा, रेलमंत्री लालू प्रसाद, रसायन और उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान, कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज, विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया शामिल हैं।
सेल्युलर ऑपरेटर ऑफ इंडिया के महानिदेशक टी. वी. रामचंद्रन ने आईएएनएस से कहा, "मंत्रियों के समूह के गठन से हम सबकी आशा जग गई है कि 3जी की नीलामी चुनावों से पहले हो सकती है।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने संचार मंत्री राजा ने कहा था कि स्पेक्ट्रम की नीलामी 31 मार्च से पहले संपन्न होगी।
रक्षा स्पेक्ट्रमों के संबंध में राजा ने कहा,"हम रक्षा मंत्रालय के साथ आपसी सहमति के एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के दिन से मंत्रालय 10 से 15 मेगा हट्र्ज के स्पेक्ट्रम जारी करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications