जेल में बंद बिहार के विधायक को 'अहिंसा' पर डॉक्टरेट की उपाधि
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ़ रामपाल सिंह ने बताया कि पीरो विधानसभा क्षेत्र के विधायक के शोध का विषय 'भगवान महावीर के उपदेश आधुनिक परिपेक्ष्य में' था। उन्होंने बताया कि विधायक ने अपना शोध प्रो़ रामजी राय के निर्देशन में पूरा किया है।
प्रो़ रामजी राय का मानना है कि कोई व्यक्ति पूर्व में क्या था, इसे लोगों को नहीं देखना चाहिए। अगर विधायक ने अपने शोध का विषय महावीर के उपदेशों को ही चुना तो यह बड़ी बात है।
बहरहाल, विधायक समारोह स्थल पर देर से पहुंचे जिस कारण यह सम्मान वे राज्य के राज्यपाल आऱ एल़ भाटिया के हाथों ग्रहण नहीं कर पाए।
उधर, विधायक का आरोप है कि प्रशासन उन्हें जान-बूझकर समारोह स्थल पर देर से लाया।
उल्लेखनीय है कि जनता दल युनाइटेड (जदयू) के विधायक सुनील पांडेय पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, अवैध हथियार रखने और न्यायाधीश को न्यायालय में धमकी देने सहित कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पांडेय पटना के एक चिकित्सक के अपहरण के मामले में न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद वे वर्तमान में पटना स्थित बेउर जेल में सजा काट रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications