सीटों के तालमेल पर कांग्रेस के जवाब का इंतजार : बनर्जी
कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर उनकी पार्टी कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है।
बनर्जी ने कहा, "मैं कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही हूं। मैं महसूस करती हूं कि जब तक सीटों के तालमेल को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आ जाता हमें इंतजार करना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी और पार्टी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी के. केशव राव के साथ हुई प्रारंभिक स्तर की बातचीत में इस पर चर्चा हुई कि हमारी पार्टी राज्य में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 14 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी। "
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। राज्य में 30 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को चुनाव होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications