पाक और बांग्लादेश की सीमा पर बीएसएफ मुस्तैद : कुमावत

इंदौर के रेवती रेन्ज में बीएसएफ द्वारा आयोजित 39 अंतर सीमांत प्लाटून वेपन शूटिंग प्रतियोगिता के समापन में शामिल होने आए कुमावत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पाक और बांग्लादेश की सीमा पर होने वाली हर हलचल पर बीएसएफ की नजर है और वह हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों से लगी सीमा के कुछ हिस्से में बाड़ अभी नहीं लग पाई है, यह काम जारी है।

कुमावत ने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने बीएसएफ के विस्तार के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है जिसमें 39 नई बटालियन, नौ स्केटर मुख्यालय, तीन फ्रंटियर सहित 509 नई सीमा चौकी स्थापित की जाना शामिल है। ऐसा होने से बीएसएफ और ताकतवर होगा। नई चौकियों के निर्माण पर 1800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बांग्लादेश में बीडीआर द्वारा किए गए विद्रोह के सवाल पर कुमावत ने इसे बांग्लादेश का अंदरूनी मामला बताया मगर उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसी घटनाएं अपरोक्ष रूप से पड़ोसी देश पर भी असर डालती है। इसीलिए बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और हेलीकाप्टर से रात-दिन पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही बीएसएफ जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि बीडीआर का जवान भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश करता है तो उसे पकड़कर बांग्लादेश सरकार को सौंप दिया जाए।

कुमावत ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि भारत में घुसपैठ सीमा से नहीं बल्कि वीजा के द्वारा हो रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी हाल में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी 11 लाख 80 हजार लोग वापस नहीं गए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+