'स्लमडॉग..' ने भारत का कद बढ़ाया : यूएसए टुडे

वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने भारत का कद ऊंचा कर दिया है। अमेरिका के एक प्रमुख समाचार पत्र के मुताबिक इस फिल्म की सफलता ने अमेरिकी और दक्षिण एशियाई संस्कृतियों के आपस में जुड़ने की रफ्तार को बढ़ा दिया है।

समाचार पत्र 'यूएसए टुडे' में प्रकाशित एक लेख में मारिया प्यूंटे ने लिखा है, "'स्लमडॉग..' की सफलता इस बात की ओर संकेत करती है कि अमेरिकी समाज मसालेदार भारतीय व्यंजनों की तरह वहां की विविधितापूर्ण संस्कृति को भी आत्मसात करने लगा है।"

अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों, वीडियो और रिंगटोंस की सबसे बड़ी वितरक कंपनी-सावन के मालिक विन भट्ट कहते हैं, "'आज की तारीख में आप अमेरिका की मुख्यधारा की दैनिक उपयोग की दुकानों में भारतीय व्यंजनों की सूची पा सकते हैं। यह सब 'स्लमडॉग..' की सफलता का नतीजा है।"

भारत में जन्मी और 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज' और 'द पैलेस ऑफ इल्यूजंस' की लेखिका अमेरिकी मूल की उपन्यासकार चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी कहती हैं, "हॉलीवुड भले ही भारतीय रसरंग वाली फिल्मों और पूर्व-पश्चिम की सांस्कृति झलक दिखाने वाली फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहा है लेकिन 'स्लमडॉग..' की सफलता ने यहां भारतीय फिल्मों को पसंद करने वाला एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग पैदा कर दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+