मप्र में पुलिस अफसर पर लगा फिरौती मांगने का आरोप

पुलिस कंवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है। कंवर का साथ देने के आरोप में सोनकच्छ के थाना प्रभारी पी़ क़े शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाले उमर अली को एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह फरार हो गया। फरार होने के बाद उमर को सोमवार को देवास के सोनकच्छ में पकड़ा गया। उमर की मां फौजिया सुलतान ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी जा रही है।

उमर की मां सुलतान ने फिरौती के लिए आ रहे फोन का हवाला देते हुए भोपाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव से मंगलवार को शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर कोहेफिजा थाने के एक दल को फौजिया सुलतान की मदद के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक फिरौती मांगने वाले तथा फौजिया के बीच हुई बातचीत में पैसों के लेन देन के लिए सीहोर को चुना गया।

फौजिया सुलतान के साथ जब पुलिस वहां पहुंची और पैसे के लेन देन के आरोप में जिस व्यक्ति को पकड़ा वह सोनकच्छ का अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोहिन्दर कंवर निकला। कंवर ने पुलिस दल को मादक पदाथोर्ं की तस्करी के गिरोह को पकड़ने के आपरेशन का हवाला दिया, जिस पर भोपाल का पुलिस दल कंवर को गिरफ्तार किए बिना वापस लौट आया।

पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस दल की रिपोर्ट के आधार पर पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया, अब मामला कंवर के नाम पर दर्ज होगा। इस पूरे मामले पर पुलिस कार्रवाई जारी है।

देवास के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत भी उमर प्रकरण में कंवर के शामिल होने की पुष्टि कर रहे हैं। उनका कहना है कि भोपाल में दर्ज मामला देवास पुलिस को सौंप दिया जाएगा। क्योंकि वहां जांच पूरी हो गई है और आगे की कार्रवाई देवास पुलिस करेगी। सोनकच्छ के थाना प्रभारी पी़ क़े शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मोहिन्दर कंवर का कहना है कि उन्होंने उमर और उसके साथी को सोनकच्छ में संदिग्ध हालत में पकड़ा था। उमर ने अपना नाम मोहन बताया और कई भ्रामक जानकारियां दीं। इसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई की और उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+