चुनाव लड़ने के लिए सजा स्थगित करवाने सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे संजय दत्त (लीड-1)
मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने दत्त को छह साल की कैद की सजा सुनाई है।
दत्त ने अपनी याचिका में क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू का हवाला देते हुए कहा कि गैर इरादतन हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद न्यायालय ने वर्ष 2007 में संसदीय चुनाव लड़ने के लिए उनकी सजा स्थगित कर दी थी।
चुनाव कानूनों के मुताबिक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए और दो साल से ज्यादा की सजा प्राप्त व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है।
दत्त के वकील गौरव भाटिया ने कहा कि उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की आशा है।
गौरतलब है कि दत्त को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
यद्यपि, दत्त ने पहले ही अपनी सजा को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर रखी है, जिस पर अभी फैसला आना बाकी है।
उन्होंने ताजा याचिका अंतरिम उपाय के रूप में दाखिल की है जिसमें चुनाव लड़ने के लिए सजा स्थगित करने की गुहार लगाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications