मुद्रास्फीति की दर 6 वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंची (लीड-1)
मुद्रास्फीति की दर में यह गिरावट लगातार पांचवे सप्ताह आई है और यह छह वर्षो के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर में सप्ताह भर के भीतर 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि विनिर्मित उत्पादों के सूचकांक में 0.1 की मामूली गिरावट आई। ईंधन सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड के प्रमुख अर्थशास्त्री डी.के. जोशी ने बताया कि मुद्रास्फीति में गिरावट जारी रहेगी और यह शून्य के स्तर पर भी पहुंच सकती है। इसका बुनियादी असर मजबूत है।
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक्स रिसर्च के दिलीप कुमार का कहना है कि मुद्रास्फीति की दर अब और नहीं घटेगी। क्योंकि कृषि विकास में दो फीसदी और औद्योगिक विकास की दर में 0.02 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications