परमाणु समझौते से भारत-अमेरिका संबंधों में नई संभावनाओं के द्वार खुले : सेन

वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत रोनेन सेन ने कहा है कि पिछले वर्ष नागरिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत अमेरिका के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों की ओर ध्यान दे रहा है।

बुधवार को एक बैठक में सेन ने परमाणु समझौते को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए वादा किया कि दोनों देशों के संबंधों में नई प्रगति में अतीत के संबंधों का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते के महत्व को किसी भी रूप में कम करके नहीं आंका जा सकता। इससे जलवायु परिवर्तन, परमाणु अप्रसार और व्यापार तथा निवेश के क्षेत्रों में नई संभावनाओं की राह खुली है।

भारत-अमेरिका व्यापार परिषद द्वारा अयोजित बैठक में सेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए सहयोगी के रूप में कार्य करने में हमारा हित निहित है।

भारतीय राजदूत ने कहा कि अमेरिका और भारत जलवायु नीति सहित बढ़ते तापमान के कारण पर्यावरण क्षय और ऊर्जा निर्यात पर निर्भरता को कम करने संबंधी मामलों पर विचारों में साझेदारी करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+