राजकुमार चार्ल्स सबसे सुरुचिपूर्ण लिबास पहनने वाले पुरुष

लंदन, 5 मार्च (आईएएनएस)। पुरुषों से जुड़ी फैशन जगत की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका 'स्क्वायर' ने ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार चार्ल्स को विश्व के सबसे सुरुचिपूर्ण लिबास पहनने वाले पुरुष के रूप में चुना है।

इस खिताब की दौड़ में 60 वर्षीय चार्ल्स ने उम्र के लिहाज से अपने से काफी छोटे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रैप स्टार आंद्रे 3000 को भी पीछे छोड़ दिया। ओबामा इस सूची में चौथे स्थान पर रहे जबकि आंद्रे को 10वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

फैशन पत्रिका ने हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन और लंदन के मेयर बोरिस जानसन को इस सूची में शामिल नहीं किया। उल्लेखनीय बात यह है कि ब्राउन और जानसन अपने सूट मुंबई में सिलवाते हैं।

इंग्लैंड की सबसे पुरानी दर्जी की दुकान-गीव्स एंड हॉक्स से अपने सूट सिलवाने वाले चार्ल्स के बारे में पत्रिका ने लिखा है, "चार्ल्स ब्रिटेन के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी के तौर पर हमेशा सुरुचिपूर्ण और अविश्वसनीय तरीके से तैयार रहते हैं।"

पत्रिका की सूची में शामिल प्रथम-10 लोगों के नाम :

1. राजकुमार चार्ल्स

2. रोनी कार्बेट

3. बिल नाइही

4. बराक ओबामा

5. शेख माजिद अल सबाह

6. जार्ज लैंब

7. डेविड हॉक्ने

8. रोजर फेडरर

9. एड्रियन ब्रूडी

10. आंद्रे 3000

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+