झामुमो को मनाने में जुटी है कांग्रेस

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी केशव राव ने बुधवार रात नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) में भर्ती झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की।

झामुमो का मानना रहा है कि इसी वर्ष जनवरी में तमाड़ विधानसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद जब सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तब कांग्रेस ने कोई मदद नहीं की। इसी बात को लेकर झामुमो नाराज भी है।

झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव दुलाल भुइया ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबले के लिए उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे का गठन करेगी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचु ने कहा कि झारखंड विधानसभा निलंबित है और ऐसे में नई सरकार का गठन मुमकिन है। पार्टी इस बारे में विचार करने को तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+