पाक से नहीं बदलेंगे संबंध: श्रीलंका

श्रीलंका के विदेश सचिव पलिथा कोहोना ने मंगलवार को उनके खिलाड़ियों पर हुए हमले की निन्दा करते हुए कहा कि "दोनों देशों के बीच संबंधों पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ेगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका सरकार को विश्वास है कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान की सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
मंगलवार को पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंकाई टीम को लेकर जा रही बस पर कुछ आतंकवादियों ने हमला करते हुए फायरिंग की जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह खिलाड़ी घायल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications