45वीं बार दे रहे 10वीं की परीक्षा

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्या ने बुधवार को बताया कि प्राइवेट छात्र के तौर पर जब्बार जिले के आदर्श जनता इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे हैं। मौर्या के मुताबिक जब्बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज छात्र हैं।
फतेहपुर के बिंदकी में परचून की दुकान चलाने वाले जब्बार ने परीक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम चुना है। जब्बार को भरोसा है कि इस बार उन्हें परीक्षा पास करने में उनका पुराना अनुभव काम आएगा। परीक्षा देकर बाहर निकले जब्बार ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले साल बहुत छोटी सी गलितयों की वजह से वह फेल हो गए थे, लेकिन इस बार वह परीक्षा पास होने के प्रति वह पूरी तरह आश्वस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications