फिलहाल राजनीति नहीं: प्रियंका

असल में चुनाव तिथियों की घोषणा के अगले ही दिन मंगलवार को प्रियंका अमेठी पहुंची। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह करने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग को खारिज करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो फिलहाल सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहती हैं।
प्रियंका ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी व आस-पास के क्षेत्रगौरी तक सीमित रहेंगी। इस दौरान प्रियंका ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों गौरीगंज, जगदीशपुर, अमेठी, तिलोई और सलोन के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की तकनीकियों के बारे में जानकारियां दीं। प्रियंका ने कहा कि मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के ऊपर देश भर में पार्टी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी है, इसलिए वह उनके निर्वाचन क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications