नवीन चावला बने मुख्य चुनाव आयुक्त

वह 21 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त (चीफ इलेक्शन कमिश्नर) का पदभार संभाल लेंगे। चावला मुख्य चुनाव आयुक्त एन.गोपालस्वामी की जगह लेंगे जो 20 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त 65 साल की उम्र तक अपने पद पर रह सकते हैं और चावला का कार्यकाल 31 जुलाई 2010 तक होगा।
गौरतलब है कि नवीन चावला को लेकर काफी विवाद हाल फिलहाल में हुआ है। खासतौर पर चावला बीजेपी के निशाने पर रहे हैं, जो उनपर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाती रही है।
इन तमाम विवादों के बावजूद नवीन चावला देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। हालांकि, चावला की नियुक्ति को बीजेपी ने आड़े हाथों लिया है। पार्टी के प्रवक्ता अरुण जेटली ने कहा है कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications