चिदंबरम से मिले एफबीआई प्रमुख
नई
दिल्ली, 3 मार्च: सुरक्षा और आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) के प्रमुख रॉबर्ट मुल्लेर ने मंगलवार को गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की। id="toptextpromo">इस
मुलाकात के बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मुलाकात में मुंबई पर हुए 26/11 हमले की जांच प्रमुख मुद्दा रही। अधिकारियों का कहना है कि एफबीआई और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच संपर्क बढ़ने के चलते मुल्लेर ने यह मुलाकात की। हालांकि किसी अहम नतीजे के बारे में अधिकारियों ने मीडिया को नहीं बताया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
के मुताबिक बुधवार को मुल्लेर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और खुफिया ब्यूरो के प्रमुख राजीव माथुर से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Click it and Unblock the Notifications