कांग्रेस-एनसीपी में सीटों का समझौता
मुंबई,
4 मार्च: लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच समझौता हो गया है। यह समझौता मंगलवार की रात हुआ, जिसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। id="toptextpromo">पार्टी
सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल के आवास पर हुई एक बैठक में यह तय हुआ है कि महाराष्ट्र की 40 संसदीय सीटों में आधी-आधी दोनों पार्टियों को मिलेंगी। जबकि बाकी की आठ सीटों पर हाईकमान निर्णय लेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पार्टी
के अन्य सूत्रों का कहना है कि हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद ही यह निर्णय हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब 27 की जगह 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात पर राजी हो गई है। बाकी की 23 सीटों पर एनसीपी के उम्मीदवार खड़े होंगे।

Click it and Unblock the Notifications