यूरोप की सड़कों पर भी दौड़ेगी नैनो

कंपनी ने मंगलवार को जेनेवा मोटर शो में कहा कि वह नैनो के अंतर्राष्ट्रीय मॉडल 'टाटा नैनो यूरोपा" को आने वाले दिनों में चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लांच करेगी।
टाटा ने कहा है कि नैनो को यूरोप में उतारने का मकसद यह है कि यूरोप में सस्ती कारों का बाजार है। नैनो ईंधन के लिहाज से भी सस्ती है। नैनो के यूरोपीय संस्करण में एयरबैग और अन्य ऊंचे दर्जे के फीचर शामिल होंगे। फिर भी यह कम लागत की कार होगी।
टाटा मोटर्स के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि कंपनी ने नैनो की बुकिंग 23 मार्च से शुरू होगी और अप्रैल के पहले सप्ताह से कार मिलने लगेगी।
अभी कंपनी के अधिकारी यूरोप में उसकी कीमत नहीं बता रहे हैं। ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि नैनो के यूरोपीय वर्शन की कीमत 6,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications