मोदी के गुजरात पर माया की निगाहें

Mayawati
अहमदाबाद, 4 मार्च: उत्‍तर प्रदेश में साम्राज्‍य स्‍थापित करने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की निगाहें अब गुजरात पर हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा गुजरात की सभी सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारेगी।

बसपा सुप्रीमा मायावती की अध्‍यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि बसपा हाईकमान के लिए गुजरात एक महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए पार्टी राज्य की सभी 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

गौरतलब है कि बसपा ने वर्ष 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि लेकिन लोकसभा चुनावों में बसपा प्रमुख मुख्यमंत्री मायावती कम से कम गुजरात की कुछ लोकसभा सीटें जीतना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+