'गठबंधन बिना चुनाव जीतना मुश्किल'

भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने इस संबंध में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार राजग पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। इस बात के साथ उन्होंने यह स्वीकार किया कि गठबंधन सरकार आज की जरूरत है।
नकवी ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद की तस्वीर अभी अस्पष्ट है और कोई भी दल बिना गठबंधन के सरकार नहीं बना सकती।
वहीं कांग्रेस के महासचिव बीके हरी प्रसाद ने भी कहा कि गठबंधन की राजनीति आज की वास्तविकता है। इससे अलग नहीं हो सकते। साथ ही उन्होंने पूर्ण बहुमत से आने का दावा किया।


Click it and Unblock the Notifications