पोंटिंग ने लाहौर हमले की निंदा की
दक्षिण अफ्रीका से जारी बयान में पोंटिंग ने कहा, "इस तरह की हिंसक वारदात भयावह होती है और जब ऐसा हमारी क्रिकेट बिरादरी के साथ हो तो उससे दुनिया भर के खिलाड़ी प्रभावित होते हैं।"
उन्होंने कहा, "क्रिकेट समुदाय स्तब्ध है और हमारा पूरा सहयोग उनके साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं।"
पोंटिंग ने कहा, "हमने आज सुबह श्रीलंकाई टीम के सदस्यों से बात की और उन्हें बताया कि हमें इस घटनाक्रम से बेहद दुख पहुंचा है और हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"
पाकिस्तान के पूर्व कोच जियोफ लॉसन ने इस हमले को बड़ा आघात बताया है। इससे पहले लॉसन ने कहा था कि उस देश में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कोई संकट नहीं है।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट के समक्ष पहले भी संभावनाएं अच्छी नहीं थी और अब तो स्थिति बिल्कुल भयावह हो गई है।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम की ओर बढ़ रहे श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में छह खिलाड़ी और उनका सहायक कोच घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मियों समेत आठ व्यक्ति मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications