मिसाइल रक्षा प्रणाली पर पुनर्विचार कर रहे हैं ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने खबर दी है कि ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव को एक गोपनीय पत्र भेजकर यह बात कही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुझाव दिया है कि अगर रूस ईरान से निपटने में दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाए तो मिसाइल सुरक्षा प्रणाली लागू करने का दबाव घट सकता है।
ओबामा ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन के मुलाकात के दौरान कहा, "मैंने पत्र में कहा है कि हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोक रहे हैं ताकि मिसाइल सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने का जो दबाव हम पर है वह कम हो सके।"
उन्होंने कहा, "हमने जिस मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की बात की है वह रूस नहीं बल्कि ईरान की दिशा में होगी।"
गौरतलब है कि पूर्वी यूरोप में मिसाइल सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने की योजना बुश प्रशासन के दौरान बनी थी। रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका की इस योजना पर कड़ा विरोध जताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications