पाक और अफगानिस्तान संबंधी नीतियों की समीक्षा कर रहा है अमेरिका:ओबामा

वाशिंगटन, 4 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके अभी भी अल कायदा आतंकवादियों का गढ़ बने हुए हैं और उनका देश इस क्षेत्र संबंधी नीतियों की समीक्षा कर रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को हुए इन हमलों को 'मासूम नागरिकों पर क्रूर हमला करार दिया' है। इन हमलों में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ी और उनका सहायक कोच घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मियों समेत आठ व्यक्ति मारे गए थे।

ओबामा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा,"हमले का ब्यौरा मिलना जारी है और इसलिए मैं फिलहाल ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कह सकता।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र नहीं बने।"

ओबामा ने कहा कि सच तो अफगानिस्तान में हालात बिगड़े हैं और पाकिस्तान के सीमांत क्षेत्र अल कायदा आतंकवादियों का सुरक्षित गढ़ बने हुए हैं और हम फिलहाल अपनी समग्र नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं।

वह अप्रैल में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी नीतियों की घोषणा करेंगे। ओबामा ने उम्मीद जाहिर की कि एक बार फिर से ब्रिटेन अमेरिका का मजबूत सहयोगी बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+