Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाहौर हमले की जांच में प्रगति, 60 गिरफ्तार (लीड-1)

उधर आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में मंगलवार को हुए हमले की जांच में पुलिस सहायता की पेशकश की है।

जरदारी ने बुधवार को श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिता बोगोलागामा को हमलावरों पर कार्रवाई का भरोसा उस समय दिलाया जब वे इस दुर्घटना के बारे में चर्चा के लिए इस्लामाबाद पहुंचे।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में जरदारी ने कहा है, "जांच में प्रगति हुई है और आतंकियों को हर हाल में बेनकाब किया जाएगा तथा उन्हें उचित सजा दी जाएगी।"

बयान में श्रीलंकाई विदेश मंत्री बोगोलागामा ने कहा कि हमले को लेकर पाकिस्तान ने जिस तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की है, वह सराहनीय है। बयान के मुताबिक बोगोलागामा ने दोनों देशों के बीच के घनिष्ठ रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व स्थायित्व के लिए अच्छे रिश्ते जरूरी हैं।

जरदारी ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें कहा गया था कि लाहौर घटना द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं कर पाएगी। उन्होंने शांति और विकास को प्रोत्साहन देने के लिए श्रीलंका के साथ एक संयुक्त कार्य प्रणाली का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि इन हमलों में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ी और उनके सहायक कोच घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मियों समेत आठ व्यक्ति मारे गए थे।

स्थानीय टेलीविजन चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने लाहौर के कई बाजारों में छापे मारकर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। तीन कारों और एक रिक्शा को भी जब्त किया गया है। जिनके बारे में कहा गया है कि हमलावर उन्हीं से मौका-ए वारदात पर पहुंचे थे।

चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस मामले में 14-15 अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया था। संदिग्धों को हत्या, हत्या की कोशिश और आतंकवाद का आरोपी बनाया गया है।

आतंरिक मामलों के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार रहमान मलिक ने संवाददाताओं को बताया कि तीन ओर से आए हमलावरों ने श्रीलंकाई टीम के काफिले को घेर लिया था।

जियो टीवी ने खबर दी है कि खुफिया सूत्रों ने पंजाब सरकार को श्रीलंकाई टीम पर हमले की आशंका के बारे में सूचना दी थी।

गौरतलब है कि लाहौर में मंगलवार सुबह श्रीलंकाई टीम पर 12 अज्ञात बंदूकधारियों ने उस समय हमला किया था जब टीम के सदस्य बस में सवार होकर गद्दाफी स्टेडियम जा रहे थे। हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी और टीम के सहायक कोच जख्मी हो गए थे।

उधर आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने एबीसी रेडियो को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मंगलवार रात हमले के बारे में बातचीत के दौरान संकेत दिया था कि जांच और फोरेंसिक मामलों में आस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस पाकिस्तान का सहयेाग कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+