मध्य प्रदेश में सड़क मार्ग से नए आशियाने में पहुंची बाघिन

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बांधवगढ और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से एक-एक बाघिन भेजने की योजना के मुताबिक पहला आपरेशन बुधवार को पूरा हो गया। बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक ए़ श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार की शाम को वन्य प्राणी विशेषज्ञ के दल ने बाघिन को बेहोश करने के बाद पिंजरे तक पहुंचाया और छोटे ट्रक के जरिए सड़क मार्ग से पन्ना का रास्ता तय किया।

बाघिन को बांधवगढ़ से पन्ना वायुमार्ग से ले जाने की योजना थी। इसके लिए दोनों ही स्थानों पर हेलीपेड बना लिए गए थे और वायुसेना का दल भी मौके का मुआयना कर चुका था। इसके बावजूद वायुसेना का हेलीकाप्टर नहीं मिल पाया। श्रीवास्तव के मुताबिक आखिरकार बाघिन को सड़क मार्ग से ले जाने का फैसला हुआ। इस बाघिन को रेडियो कॉलर भी लगाया गया है ताकि उसकी गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

राष्ट्रीय उद्यान पन्ना से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बांधवगढ से लाई गई बाघिन को छोड़ दिया गया। जिस स्थान पर बाघिन को रखा गया है उसके चारों ओर लोहे की फैंसिंग की गई है और कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग ने बाघिन को बांधवगढ से पन्ना तक ले जाने की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा और दोनों ही स्थानों पर मीडिया को जाने से रोका गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+